Karnataka कर्नाटक : शहर के गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज के तीन स्टूडेंट्स का सिलेक्शन इंटरनेशनल कबड्डी टूर्नामेंट के लिए हुआ है।
कॉलेज के आर. चरण, ए.एन. लिखित और जी. सृजन भूटान में होने वाले इंटरनेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में इंडियन टीम में हिस्सा लेंगे।
कॉलेज में स्टाफ ने इन तीनों स्टूडेंट्स को दिल से विदाई दी और उनकी सफलता की कामना की।
कबड्डी कोच रविकिरण पिछले 3 महीने से बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। प्रिंसिपल रामलिंगप्पा टी. बेगुर ने कहा कि कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन टीचर अशोक बाबू ने ट्रेनिंग के साथ-साथ उन्हें कॉन्फिडेंस भी दिया है।