New Delhi नई दिल्ली : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की कटौती की है। संशोधित कीमत आज से लागू हो गई है। 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम में संशोधन करती हैं। इस महीने सिलेंडर के दाम में कटौती करने का फैसला किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घोषणा की है कि उन्होंने देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं।
19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 58.50 रुपये की कटौती की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1,665 रुपये पर पहुंच गया है। संशोधित कीमत आज से लागू होगी। कोलकाता में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1,769 रुपये में मिलेगा।
पहले यह 1826 रुपये में मिल रहा था, अब 57 रुपये सस्ता हो गया है। मुंबई में अब इस सिलेंडर का दाम 1616 रुपये है। जून में यह 1674.50 रुपये था। इससे पहले मई में यह 1699 रुपये में मिल रहा था. यहां प्रति सिलेंडर 58.50 रुपये कम किए गए हैं. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1823.50 रुपये है. जून में यह 1881 रुपये में मिल रहा था. जून 2025, मई 2025, अप्रैल 2025 में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए गए थे