School में कक्षा की छत गिरने से चार छात्राएं घायल

Update: 2024-08-28 07:08 GMT
कर्नाटक Karnataka: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में कड़ाबा तालुक के कुन्तूर में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में एक कमरे की छत गिर जाने से चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां से लगभग 80 किलोमीटर दूर कड़ाबा तालुक के कुन्तूर में स्थित इस सरकारी विद्यालय में एक कमरे की छत गिरने से सातवीं कक्षा की चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं।
School में मरम्मत एवं निर्माण कार्य भी चल रहा है। सूत्रों के अनुसार घायल छात्राओं की पहचान फातिमा सुहाना, रश्मि, दिक्षिता और यशमिता के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दुर्घटना पर नाराज अभिभावकों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षकों की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त मुल्लई मुहिलान ने विद्यालय के प्राचार्य एवं स्कूल के निर्माण कार्य में लगे जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है।
Tags:    

Similar News

-->