बांदीपुर टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में लगी आग, 2.5 एकड़ जंगल जलकर खाक

कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में आग लग गई

Update: 2022-03-07 11:08 GMT

Fire at Bandipur Tiger Reserve: कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में आग लग गई। वन अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक के चामराजनगर जिले में बांदीपुर टाइगर रिजर्व में आग लगने से 2.5 एकड़ से अधिक हिस्सा जल गया। यह आग रविवार दोेपहर लगी। अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह है कि इस आग से कोई वन्यजीव प्रभावित नहीं हुआ। यदि आग तेजी होती बड़ा नुकसान हो सकता है। आग की वजह से यहां आने वाले पर्यटकों को रोक दिया गया। हालांकि अब सब सामान्य है। बांदीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल में आग लगना आम बात है। यहां पर पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है।

400 अतिरिक्त वन रक्षक किए गए तैनात
वन अधिकारियों ने बताया कि कल दोपहर करीब 2.30 बजे बांदीपुर रेंज के मूलपुर बेट्टा जंगल में कर्मचारियों ने आग देखी। आग लगने के बाद वन विभाग ने 400 अतिरिक्त वन रक्षक तैनात किए हैं। बांदीपुर में शुष्क पर्णपाती वनस्पति है, जिससे यह आग की चपेट में आ जाता है। अधिकारियों का कहना है कि 50 प्रतिशत से अधिक जंगल लैंटाना से भरा हुआ है जो अत्यधिक दहनशील है।
20 वॉच टावर बनाए गए
एक अधिकारी ने कहा कि वन विभाग ने एहतियात के तौर पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के लिए 20 वॉच टावरों का निर्माण किया है। आपात स्थिति का जवाब देने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और जंगल से गुजरने वाले हाईवे पर हर रोज पानी का छिड़काव किया जाता है।
2019 में लगी आग से जला था 15000 एकड़ जंगल
आपको बता दें कि इस जंगल में पहले भी कई बार आग लग चुकी है। प्रशासन की तरफ से यहां पर देखभाल करने के लिए प्रयाप्त मात्रा में अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए है। साल 2019 में बांदीपुर वन क्षेत्र का भी आग लग गई थी। इस आग से 15,000 एकड़ से अधिक हिस्सा आग में जल गया था।
Tags:    

Similar News

-->