बेल्लारी: कर्नाटक में विजयनगर जिले के बनविक्कल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर एक तेज रफ्तार वाहन (Karnataka Accident) के पलट जाने से चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई, और नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ, जब ये लोग रामेश्वरम जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags: