Fake : क्या कर्नाटक में हिजाब के विरोध में सड़कों पर उतरे लाखों हिंदू छात्र?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कर्नाटक हिजाब विवाद से जोड़ा गया है
क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कर्नाटक हिजाब विवाद से जोड़ा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाखों लोगों की भीड़ भगवा झंडा लेकर एक ब्रिज से गुजर रही है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कर्नाटक का है। जहां हिजाब के विरोध सैकड़ों हिंदू सड़क पर उतर आए।
वीडियो शेयर कर यूजर्स ने लिखा- कर्नाटक में मुस्लिम स्कूली छात्राओं द्वारा स्कूलों में हिजाब पहनकर जाने के विरोध में हिंदू छात्रों की इस विशाल रैली को देखकर जिहादियों के होश उड़ जाएंगे।
और सच क्या है?
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को रिवर्स सर्च टूल येंडेक्स पर सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये वीडियो जानकारी के साथ विनीत तावड़े नाम के यूजर के ट्विटर अकाउंट पर मिला।
विनीत तावड़े नाम के यूजर ने इस वीडियो को 10 अगस्त 2017 को शेयर किया था। वहीं, इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एक मराठा-लाख मराठा, मराठा क्रांति मोर्चा, मुंबई।
पड़ताल के अगले चरण में हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें इस वीडियो से जुड़ी खबर कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिली।