Karnataka कर्नाटक: साइबर जालसाजों ने तिब्बती कॉलोनी के रिटायर्ड टीचर पाल्डेन लोसांगा चोडक से 'डिजिटल अरेस्ट' के ज़रिए ₹1.61 करोड़ लूट लिए।
29 नवंबर को रिटायर्ड टीचर पाल्डेन को WhatsApp पर कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने खुद को महाराष्ट्र के कोलाबा पुलिस स्टेशन का इंस्पेक्टर बताया और पुलिस यूनिफॉर्म में वीडियो कॉल किया। पैसे ट्रांसफर करने के कुछ दिनों बाद उन्होंने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।