कांग्रेस के दिग्गज कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में डेरा डालेंगे

चुनाव के नतीजे 13 मई को आ जाएंगे।

Update: 2023-05-07 14:06 GMT

कर्नाटक (Karnataka) के बाद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ऐसा राज्य है जहां अगले 5 महीने में विधानसभा का चुनाव होना है। आपको बता दें कि इस बार मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी के दिग्गज नेता कर्नाटक के बाद एमपी में डेरा डालने वाले हैं। जिसकी शुरूआत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) करेंगी। तो वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आ जाएंगे।

मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गांधी को आगे रखने की योजना में है। बताया जा रहा है कि 12 मई को प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस (Congress Jabalpur) के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेगी, क्योंकि प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अकेले ही प्रचार का मोर्चा संभाला था,

तब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर थे, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस (Congress in Himachal) की सरकार बनी थी। अभी प्रियंका गांधी कर्नाटक में पार्टी का प्रचार कर रही हैं। ऐसे में अब वह कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में मोर्चा संभालेगी। आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महाकौशल अंचल में बड़ी जीत मिली थी।

कांग्रेस अपने इसी क्षेत्र को फिर से मजबूती से फोकस कर रही है।

खास बात यह है कि कमलनाथ भी इसी अंचल से आते हैं ऐसे में प्रियंका गांधी जबलपुर (Jabalpur) दौरे के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू क दी हैं। प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे भी मध्यप्रदेश में तय होंगे। ये दोनों नेता भी चुनाव से पहले प्रदेश में लगातार प्रचार करेंगे।


Tags:    

Similar News

-->