मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई : भाजपा के पक्ष में आए चुनावी नतीजों का कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर होगा सकारात्मक असर

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन नतीजों में पार्टी की जीत का राज्य में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में सकारात्मक असर पड़ेगा

Update: 2022-03-10 14:14 GMT

बेंगलुरु  चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन नतीजों में पार्टी की जीत का राज्य में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में सकारात्मक असर पड़ेगा।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' इस चुनाव का कर्नाटक पर सकारातमक प्रभाव होगा। चुनावी नतीजों ने हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। हमारे बजट में उल्लेखित कार्यक्रमों को लागू करने में भाजपा और मजबूती से आगे बढ़ेगी।''
मुख्यमंत्री ने संकल्प जताया कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को एक ''समृद्ध, सुरक्षित और नया कर्नाटक'' देगी। उन्होंने कहा, '' हमें पूरा भरोसा है कि कर्नाटक की जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हमें अवसर देगी।''
बोम्मई ने पांच में से चार चुनावी राज्यों में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए पार्टी नेतृत्व को बधाई भी दी।


Tags:    

Similar News

-->