Karnataka कर्नाटक: बेंगलुरु में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। 4 जून को बेंगलुरु अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस था। सुबह की आर्द्रता 90% और शाम को 73% तक पहुंच गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक बेंगलुरु में हल्की बारिश होने की संभावना है। 5 से 8 जून तक तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।9 और 10 जून को भारी बारिश की संभावना है। बेंगलुरु में मानसून की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है, जबकि कर्नाटका के तटीय इलाकों में पहले से ही भारी बारिश हो चुकी है।