लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सात राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के अंबेडकरवादी मिशन में पूरी ईमानदारी और लगन से जुटे रहने की अपील की।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को यहाँ केंद्रीय कैंप कार्यालय में संगठनात्मक तैयारी और महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में पार्टी का आधार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर गहन समीक्षा बैठक की।