नवीन के शव को लेकर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा-डेड बॉडी की जगह फ्लाइट में आ सकते हैं 8 लोग

नवीन के शव को लेकर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल

Update: 2022-03-03 18:15 GMT

बेंगलुरु: यूक्रेन में हो रही रूसी हमलों में सैंकड़ों भारतीय छात्र अभी भी फंसे हुए हैं। यूक्रेन में रूसी गोलाबारी में मारे गए मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा के शव को वापस लाने के सवाल पर कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है। अरविंद बेलाड ने कहा कि, शव की जगह और छात्रों को लाया जा सकता है। बेलाड ने कहा कि एक शव के बजाय आठ लोगों को एक विमान में बैठाया जा सकता है।

नवीन के शव को वापस लाने के सवाल पर कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड ने गुरुवार को कहा कि शव की जगह और छात्रों को वापस लाया जा सकता है। बेलाड ने कहा, विमान में एक शव के लिए जरूरी जगह में आठ लोगों को समायोजित किया जा सकता है और उन्हें वापस लाया जा सकता है। सरकार मृतक नवीन के शव को यूक्रेन से वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
बीजेपी विधायक ने कहा कि, यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। जो जिंदा हैं, उन्हें तो वापस लाना मुश्किल हो रहा है, शव को लाना तो बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद विदेश मंत्रालय एमबीबीएस छात्र नवीन के शव को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले का विशेष ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक शव को फ्लाइट में लाने के लिए अधिक स्थान की आवश्यकता होती है। शव के लिए जरूरी स्थान पर, आठ व्यक्तियों को बैठाया जा सकता है और वापस लाया जा सकता है।
नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर यूक्रेन में 1 मार्च को रूसी गोलाबारी का शिकार होने वाले पहले भारतीय छात्र थे। उसके माता-पिता और भाई भारत सरकार से उसके शव को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। नवीन के पिता शेखरप्पा ने पीएम मोदी से बात करते हुए यूक्रेन में फंसे हजारों छात्रों को वापस लाने की अपील की। यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन भी इसी क्षेत्र से आते हैं।

Tags:    

Similar News

-->