Bengaluru बेंगलुरु: गुरुवार शाम एक तेज़ रफ्तार कार की टक्कर में 56 वर्षीय ब्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शाम करीब 7:30 बजे एयरपोर्ट टोल प्लाज़ा के पास हुआ।कोलार निवासी डी वेलु एक निर्माण परियोजना में काम करते थे और वहीं बनाए गए अस्थायी आश्रय में रहते थे।
हादसे के समय वह एक दोस्त की बाइक पर पीछे सवार थे। पुलिस के अनुसार, पीछे से आई एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। बाइक चला रहा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ, जबकि वेलु को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर ली है और चालक की तलाश जारी है।