Karnataka कर्नाटक: शुक्रवार को बेंगलुरु में लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ और शाखाएं गिरने की घटनाएं सामने आईं। ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के अनुसार, शहरभर में 68 पेड़ गिरने और 93 शाखाएं टूटने के मामले दर्ज किए गए हैं।
वनिविलास रोड पर एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और यातायात जाम हो गया। BBMP अधिकारियों ने बताया कि हादसा टालने के लिए BESCOM ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद वन विभाग, पुलिस और ट्रैफिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
तेज़ हवाओं और भारी बारिश के चलते शहर में ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, जिस पर प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।