Karnataka कर्नाटक: बेंगलुरु में मंगलवार को भारी बारिश के चलते जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई, जिसके कारण बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) को 250 बस रूट रद्द करने पड़े। सोमवार को भी 200 बस रूटों को रद्द किया गया था।
बीएमटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं। ऐसे में यदि बसें इन मार्गों से गुजरती हैं, तो उनके खराब होने का खतरा रहता है। इस वजह से एहतियातन कई रूटों को स्थगित कर दिया गया।
सबसे अधिक प्रभावित रूटों में होसुर रोड, इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, अत्तिबेले और आउटर रिंग रोड (ORR) से जुड़े 500-D सीरीज के रूट शामिल हैं, जो हेब्बल से सिल्क बोर्ड की ओर जाते हैं।