मौसम झारखंड : फिलहाल जारी रहेगा कोहरे का कहर, 4 दिनों में बढ़ेगा तापमान

Update: 2023-01-21 10:29 GMT
रांचीः कई दिनों से राज्य के हर जिले में कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन में तापमान कुछ अधिक रहने से ठंड से राहत मिलती है। आज भी कई जिलों में आशिंक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन कुछ जिलों में मौसम साफ है। सुबह और शाम पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपट जाता है। फिलहाल कोहरे और धुंध की यही स्थिती रहेगी। दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का 13 डिग्री ही रहने की संभावना है। हालांकि 3-4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में ठंड से और राहत की उम्मीद है। अगले चार दिन न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में सर्द हवा आ रही है। जबकि दक्षिणी और मध्य झारखंड में दक्षिणी हवाएं आ रही है। इससे राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले पांच दिनों में राजधानी समेत राज्यभर के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आएगी। जिससे ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। रांची का तापमान 25 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह में कोहरा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा । कई दिनों से धूप के दर्शन नहीं हो रहे थे लेकिन आज धूप खिली है। सुबह में इस कदर कोहरा छाया रहता है कि लोग गाड़ी की हेडलाइट ऑन कर चलते नजर आये।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->