वार पलटवार : JP नड्डा पर बयान के बाद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर तंज कसा

निशिकांत दूबे ने हेमंत सोरेन को बिना बुद्धि वाला आदमी बताया है।

Update: 2022-06-09 10:28 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के मुख्‍यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का खुले मंच से हजाराें की भीड़ के सामने सरकारी कार्यक्रम में उपहास उड़ाए जाने पर गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। निशिकांत दूबे ने हेमंत सोरेन को बिना बुद्धि वाला आदमी बताया है।

भाजपा सांसद ने अपने ट्वीट में राष्‍ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ओजपूर्ण पंक्तियां लिखीं और इशारे ही इशारे में हेमंत सोरेन सरकार के पतन की भविष्‍यवाणी कर दी। निशिकांत ने ट्विटर पर‍ लिखा- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। अपने जीवन में मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी इतना विवेकहीन मनुष्य आज तक नहीं देखा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी तो बहुत बड़े हैं, भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री जी आपको पढ़ाने, समझाने के लिए काफी है।


Tags:    

Similar News

-->