सड़क पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Update: 2023-07-14 07:28 GMT
 
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र से रिंग रोड बलसिरिंग के पास एक अज्ञात शव मिला है। शव को देखकर लग रहा है कि शख्स की निर्मम हत्या की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को उक्त स्थल पर ठिकाने लगाया गया है। लाश कंबल में बांधकर फेंका गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस शिनाख्त में जुटी है। मौके पर पुलिस की टीम दल बल के साथ पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
Tags:    

Similar News

-->