Ranchi की सड़कों पर बेकाबू वाहन बना जानलेवा खतरा, प्रशासन बेखबर

Update: 2025-04-17 13:09 GMT
Ranchi रांची । राजधानी रांची की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब कोई नई बात नहीं रही, लेकिन चिंता का विषय यह है कि शहर की सड़कों पर हजारों व्यवसायिक वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की हालत इतनी खराब है कि ये कभी भी गंभीर हादसों का कारण बन सकते हैं।
फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना इन गाड़ियों का सड़कों पर चलना न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आमजन की जान के लिए भी खतरा बन चुका है। हैरानी की बात यह है कि परिवहन विभाग इस पूरे मामले में पूरी तरह से अनजान बना हुआ है या फिर अनदेखी कर रहा है।
शहर के विभिन्न मार्गों पर चल रही इन खस्ताहाल गाड़ियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे नियमों के पालन को लेकर प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि रांची की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।
Tags:    

Similar News