Palamu पलामू : जिले के मनातू में हुई पुलिस-टीपीसी मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के शहीद के बाद टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इस विज्ञप्ति में संगठन के सचिव रणविजय ने दावा किया है कि पुलिसकर्मियों की मौत टीपीसी की गोली से नहीं, बल्कि पुलिस के आपसी विवाद के कारण हुई है.
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिसकर्मियों की मौत पुलिस की आपसी दुश्मनी के चलते हुई है. टीपीसी ने कहा है कि एक पुलिसकर्मी ने अपने ही साथियों को करीब 20 फीट की दूरी से नौ गोलियां मारीं.
टीपीसी ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही गोलीबारी की जानकारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी फिर से जांच करने की बात कही है. उनका मानना है कि इससे सच्चाई सामने आ जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा.