पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
Ranchi रांची: झारखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो के संस्थापक सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की आयु में नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि सरकार ने इस दौरान अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।
इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय 4 और 5 अगस्त को बंद रहेंगे। इसमें आगे कहा गया है, "पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के आज सुबह नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन के बाद, राज्य सरकार ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक तीन दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।" बयान में कहा गया है कि झारखंड की सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।