लूट के बाद ताला लगाकर भाग निकले बदमाश

Update: 2022-08-18 12:47 GMT
लूट के बाद ताला लगाकर भाग निकले बदमाश

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

  • whatsapp icon

आरंभिक जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश लुटेरों ने बैंक पर धावा बोला। वो कितना पैसा लूटकर रफूचक्कर हुए हैं, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पड़ताल में जुटी है।

झारखंड के प्रमुख शहर जमशेदपुर में आज सशस्त्र बदमाशों ने सरेआम बैंक डकैती की सनसनीखेज वारदात कर डाली। बदमाश बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट के बाद परिसर में बाहर से ताला लगाकर भाग निकले।

आरंभिक जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश लुटेरों ने बैंक पर धावा बोला। वो कितना पैसा लूटकर रफूचक्कर हुए हैं, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पड़ताल में जुटी है।झारखंड में इससे पहले बोकारो में बैंक डकैती की वारदात हुई थी। शहर में स्थित इंडियन बैंक में धावा बोलकर 39 लाख रुपये लूटे थे। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की थी। तब बदमाशों ने बैंक के गॉर्ड और सभी कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर कैशबॉक्स से रुपये लूटे लिए थे।

Similar News