पश्चिमी सिंहभूम में परिषद सदस्यों को सात-सात लाख का आफर

Update: 2022-06-09 09:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिला में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 14 जून को होगा। अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। दोनों ही दल अपने समर्थित उम्मीदवार को जिताने में लगे हुए हैं। फिलहाल झामुमो से अध्यक्ष पद के लिए हाटगम्हरिया की जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा और भाजपा से चाईबासा सदर की जिला परिषद सदस्य लालमुनी पुरती का नाम अभी तक सामने आया है। लालमुनी पुरती पिछली गांव की सरकार में पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष थी। इस बार झामुमो का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 28 में से 12 जिला परिषद सदस्य झामुमो समर्थित हैं जबकि भाजपा के पास मात्र पांच जिप सदस्य हैं। अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के लिए 15 जिप सदस्यों का समर्थन मिलना जरूरी है। ऐसे में जिप सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए धन बल का इस्तेमाल होने की अटकलें तेज हैं।

बताया जा रहा है कि वोट के लिए एक सदस्य को सात-सात लाख रुपये का आफर दिया जा चुका है।
सोर्स-jagran
Tags:    

Similar News

-->