यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, 4 जून तक Pundag स्टेशन पर 9 ट्रेनों का ठहराव होगा

4 जून तक Pundag स्टेशन पर 9 ट्रेनों का ठहराव

Update: 2025-05-25 14:04 GMT

Chakradharpur.चक्रधरपुर। आनंद नगर में आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पुंदाग स्टेशन पर 09 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 26 मई से 4 जून तक 09 ट्रेनों को 01 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। ये ट्रेनें चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल से होकर गुजरती हैं। इन ट्रेनों का 04 जून तक पुंदाग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रहेगा।

ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस। ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस। ट्रेन संख्या 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस।ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस। ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस। ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस। ट्रेन संख्या 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस.ट्रेन नंबर 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस.ट्रेन नंबर 63520 बोकारो स्टील सिटी-बर्धमान मेमू।


Tags:    

Similar News