Ranchi: भारी बारिश ने दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण की रफ्तार धीमी की

दुर्गा पूजा में महज 14 दिन बचे

Update: 2024-09-17 08:18 GMT

रांची: राज्य में लगातार हाे रही बारिश ने राजधानी रांची में बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के रफ्तार को रोक दिया है। दुर्गा पूजा में महज 14 दिन बच गए है और इस समय पूरी तेजी से पंडालों का निर्माण कराया जा रहा था, जो बारिश के कारण प्रभावित हो गया है। रांची में 130 से भी अधिक जगह दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण होता है। वहीं लगभग 20 मुख्य पंडाल जो शहरी क्षेत्र में बनाए जाते हैं।

यहां दूर दराज से लोग घूमने आते हैं।कई बड़े पंडालों में देवी की प्रतिमा वहीं तैयार की जाती है। बारिश के कारण सारा काम प्रभावित हो गया है। रांची में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि कारीगर व मजदूर वर्षा में रेनकोट पहन पंडाल का निर्माण कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->