Ranchi : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Update: 2025-05-09 14:43 GMT
Ranchiरांची  : टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और की जमानत याचिका पर अब हाईकोर्ट में अब 13 जून को अगली सुनवाई होगी.आलमगीर आलम की जमानत याचिका हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार को आंशिक बहस के बाद अगली तिथि को बहस जारी रहेगी. आलमगीर आलम को राँची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इंकार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई गई है.
Tags:    

Similar News