Ranchi रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.
राजभवन पत्रिका की प्रति राष्ट्रपति को भेंट
राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित ‘राजभवन पत्रिका’ की प्रति राष्ट्रपति को भेंट की. यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखण्ड की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है.