Ranchi: डोरंडा में हुई गोलीबारी, तीन घायल एक गंभीर

Update: 2025-03-22 08:26 GMT
Ranchi रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस घटना में तीन लोग घायल हुए है. एक को छाती में गोली मारी गई है, जिसकी स्थिति गंभीर बतायी जा है. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा पुलिस बेलदार मुहल्ला पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है. पुलिस की एक टीम अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है.
 अंधाधुन फायरिंग में जिन्हें गोली लगी है, उनका नाम इमरान, तबरेज और नदीम बताया जा रहा है. सभी का इलाज रिम्स में चल रहा है. घटना के बाद बेलदार मुहल्ला में दहशत का माहौल है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश की वजह से दो गुटों के बीच लड़ाई हुआ था. इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक अपराधी किस्म के युवक की पिटाई कर दी थी.

 पुलिस को संदेह है कि शाम की घटना की वजह से ही देर रात गोलीबारी की घटना हुई है. गोलीबारी करने वाले अपराधी इलाके के कुख्यात अपराधी के गुर्गे बताये जा रहे है.
Tags:    

Similar News