Ranchi: एडीजी के घर में घुसे नशेड़ी, 10 लाख के सामान को किया तहस-नहस
10 लाख के सामान को किया तहस-नहस
Ranchi.रांची। अरगोड़ा थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी प्रकाश आले के बयान पर एडीजी तदाशा मिश्रा के घर के अंदर सामान की चोरी और नुकसान के मामले में केस दर्ज किया है। प्रकाश आले ने पुलिस को बयान दिया है कि घटना अशोक नगर स्थित नागरिक सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के मकान नंबर 457 ए में हुई है। प्रकाश आले तदाशा मिश्रा के ऑफिस में काम करते हैं। अशोक नगर स्थित एडीजी के घर का ताला खोलकर प्रकाश घर के अंदर गए तो देखा कि घर में लगे सभी बिजली के वायरिंग उपकरण, मेन स्विच, बिजली का मीटर, पंखा, 4 कुर्सियां, बाथरूम में लगे सेनेटरी फिटिंग और बेसिन, रजाई, फ्लश, शीशा सब कुछ नष्ट कर चोरी कर लिया गया है।