पंचायत चुनाव : उपायुक्त ने कहा- लालच या बहकावे में ना आएं लोग

झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022

Update: 2022-05-11 08:53 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022 अंतर्गत प्रथम चरण में गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के सभी पांच प्रखंडों में 14 मई को मतदान निर्धारित है। उसी के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंका प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)- सह- उपायुक्त रमेश घोलप, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका देवानंद राम‌ व अंचलाधिकारी रंका शंभू राम आदि मौजूद थे।
स्वीप कार्यक्रम के तहत रंका प्रखंड के रंका बाजार में व्यापारी संघ के कार्यालय के समक्ष मतदाताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।मौके पर ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आप सभी स्वयं जागरूक हो, अपने गांव की सरकार बनाने के लिए किसी लालच या बहकावे में ना आए। पूरी ईमानदारी के साथ वैसे प्रत्याशी का चुनाव करें जो आपकी बात को उचित तरीके से आगे रख सके। साथ ही आपके विकास के लिए सोच सके
Tags:    

Similar News

-->