Medininagar मेदिनीनगर : पांकी थाना क्षेत्र के बगडेगवा (हेडूम) और गडीहारा के जंगलों में अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार, बगडेगवा (हेडूम) में करीब 8 एकड़ वन भूमि और गैर-मजरूआ भूमि पर तथा गडीहारा के जंगलों में करीब 1 एकड़ क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की जा रही थी. प्रशासन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 9 एकड़ क्षेत्र में फैली इस अवैध फसल को नष्ट कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.