Ranchi रांची: झारखंड सरकार ने रांची जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। 19 जून से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जलभराव, फसल क्षति और बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है। रांची में 1 जून से 23 जून तक 459 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 125.7 मिमी से अधिक है।