Ramgarh रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में “अवैध” खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य के फंसे होने की आशंका है, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना जिले के कर्मा इलाके में तड़के हुई।
उन्होंने बताया कि राहत और बचाव अभियान के लिए एक प्रशासनिक टीम भेजी गई है।
कुजू पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, “अभी तक एक शव बरामद किया गया है और बचाव अभियान जारी है, क्योंकि और लोगों के फंसे होने की आशंका है।”
उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण मौके पर कोयले के “अवैध” खनन में शामिल थे।
रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हमें सुबह घटना की जानकारी मिली। मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम मौके पर भेजी गई है।”