2 बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, जानें पूरा मामला

Update: 2023-03-11 09:23 GMT
पाकुड़ : पाकुड़ से लव ट्रैंगल का एक मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां को अपने ही गांव के एक युवक से शादी रचा ली है। दरअसल महिला को गांव के युवक से प्रेम हो गया था जिसके बाद उसने शादी करने का फैसला लिया। दिलचस्प बात तो यह है कि महिला के पति ने भी उसे इस शादी के लिए इजाजत दे दी। मामला पाकुड़ के हिरनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां दो बच्चों की मां को गांव के ही एक युवक से प्रेम हो गया था। फिर दोनों छुप-छुपकर मिलने भी लगे। प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। गांव में पंचायत बुलाई गई। लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। फोन पर बातचीत व मिलने जुलने का सिलसिला जारी था।
गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा
गुरुवार को महिला ने प्रेमी को घर बुला लिया था। इस बात की भनक गांव वालो को लग गई। इसके बाद दोनों को घर में रंगे हाथों पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने दोनों को एक खंभे से बांधकर पीटा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मौके पर पुलिस भी आई। फिर गांव में पंचायत बैठी। इस बार महिला के पति ने दोनों की शादी पर सहमति दे दी। दोनों की शादी कराने का फैसला किया। महिला प्रेमी के घर चली गई। बच्चे पिता के साथ रह रहे है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->