झारखंड के रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में एक बच्चे को जन्म दिया है। सदर अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से उन्हें बेटा हुआ है। एक विधायक का प्राइवेट अस्पताल में न जाकर एक सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराना सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है। लोग ममता देवी के इस फैसले का सम्मान कर रहे है। साथ ही लोगों का सरकारी अस्पतालों के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

क्यों कराया डिलीवरी सरकारी अस्पताल में
ममता देवी ने कहा कि मैंने अपना डिलिवरी सरकारी अस्पताल में कराने का फैसला इसलिए लिया ताकि लोगों का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर बना रहे और वो अपने इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर भरोसा कर सकें।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ममता देवी को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ से माननीय विधायक और बहन श्रीमती ममता देवी जी को संतान प्राप्ति की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुशी के इस शुभ अवसर पर उनके परिवारजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएं।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
ममता देवी के प्रशंसकों ने भी डिलीवरी के बाद अस्पताल में लड्डू बांटें। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हो रही है।


Tags: