मोबाइल छीनने पर नाबालिग ने खा लिया जहर, अस्पताल में भर्ती

Update: 2023-03-20 07:20 GMT
 
धनबाद ; मोबाइल फोन के प्रति किशोरों की दीवानगी इस कदर बढ़ रही है कि गैजेट के आगे हुए अपनी जिंदगी भी कुर्बान करने को तैयार हो जाते हैं।ऐसा ही एक मामला धनबाद से सामने आया है। यहां मां द्वारा मोबाइल छीनने पर नाबालिग ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर किशोरी को आनन-फानन में इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
घर पर रखा कीटनाशक खाया
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर निरसा में रहने वाली एक बच्ची अपने घर में मोबाइल में कुछ कर रही थी। तभी उसकी मां ने हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। इससे नाराज किशोरी ने घर पर रखा कीटनाशक खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
Tags:    

Similar News