झारखंड के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

Update: 2024-05-02 12:30 GMT
Ranchi : झारखंड में सूर्य देवता ने अपने तेवर और तल्ख कर लिए हैं. राज्य के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. सबसे ज्यादा सरायकेला-खरसांवा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर, रांची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, गोड्डा और बहरागोड़ा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. मौसम विभाग के अनुसार तीन मई को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पाकुड़ और गोड्डा में हीट वेब चलने की संभावना है
चार और पांच मई को भी हीट वेब की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार चार और पांच मई को भी राज्य के कई जिलो में हीट वेब चलने की संभावना जताई गई है. चार मई को सरायकेला- खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में और पांच मई को सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम , पाकुड़ और गोड्डा में हीट वेब चलने की संभावना जताई गई है.
छह मई को तेज हवा के साथ गर्जन
छह मई को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी.
कहां कितना रहा तापमान
शहर तापमान(डिग्री सेल्सियस)
जमशेदपुर 44.3
रांची 39.7
डालटनगंज 41.00
बोकारो 42.5
चाईबासा 44
देवघर 42.2
गिरिडीह 39.9
सरायकेला 45.4
गोड्डा 43.6
बहरागोड़ा 43.7
Tags:    

Similar News