मायके में फांसी लगा कर विवाहिता ने की आत्महत्या

तफ्तीश में जुटी पुलिस

Update: 2023-04-07 09:14 GMT
धनबाद : झरिया के डुमरी-4 नंबर में विवाहिता ने 7 अप्रैल शुक्रवार को अपने मयके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर जोरापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। जहां महिला का शव दुपट्टा से झूलता मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे ले कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई।
डेढ़ वर्ष से अपने मयके में रह रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक राज कौर की शादी वर्ष 2015 में में डिगवाडीह गुरुद्वारा प्रधान रंजीत सिंह उर्फ टिकू से हुई थी। लेकिन, पति पत्नी के बीच विवाद चलने के कारण वह पिछले डेढ़ साल से अपने मयके में रह रही थी। बताया गया कि राज कौर 21 फरवरी 2022 को वह ससुराल छोड़ कर अपने मयके आ गई थी। जबकि, उसकी 6 वर्षीय पुत्री अपने पिता के साथ रहती है। वहीं, पति रणजीत सिंह ने कहा कि उनकी मां का हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी अपने चचेरे भाई की शादी में डेढ़ वर्ष पूर्व चली गई थी। उसी वक्त से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। वहीं, उन्होंने बताया कि इसे लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक राज कौर मई 2022 में धनबाद में महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस मामले में जोरापोखर पुलिस तफ्तीश कर रही है। घटना जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी चार नंबर की है।
Tags:    

Similar News

-->