लातेहार Latehar: मनिका थाना क्षेत्र के नदबेलवा मोड़ के पास रविवार को ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार कार पलामू के बिजली विभाग एसडीओ की बताई जा रही है. जिसमें बिजली विभाग के एसडीओ दामोदर कुमार सिंह व अंगद कुमार सवार थे.
घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार थाना व एसआई मनोज कुमार दुबे समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुचे. जहां पुलिस प्रशासन के द्वारा घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उनका प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर देर शाम जानकारी मिली कि दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है.