Latehar : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग के गुर्गे दबोचे गए

Update: 2025-08-16 15:53 GMT
Jharkhand झारखण्ड : कोयला साइडिंग और कोलियरी क्षेत्रों में आगजनी और गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गैंग को बड़ा झटका देते हुए पुलिस ने गिरोह के सात प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से अवैध हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई बालूमाथ थाना क्षेत्र में की गई, जहाँ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विनोद रवानी ने एक प्रेस वार्ता कर इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ये अपराधी लातेहार जिले के विभिन्न कोयला साइडिंग और कोलियरी इलाकों में लगातार दहशत फैलाने में शामिल थे।
Tags:    

Similar News