Kolkata: कोलकाता में 50 लाख के साथ पकड़े गए अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता कोर्ट से जमानत मिल गई है. सोमवार को जमानत मिलने के बाद अब उनके जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया. 31 जुलाई से वह कोलकाता में जेल में बंद थे. इससे पहले
2 सितंबर को ईडी कोर्ट में हुई पेशी के बाद उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी. आपको बता दें कि कोलकाता कैश कांड मामले में कोलकाता के प्रेसीडेंसी सुधार गृह में वकील राजीव कुमार बंद हैं. हालांकि राजीव कुमार की जेल से रिहाई हो सकेगी या नहीं इसे लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है. क्योंकि राजीव कुमार मनी लाउंड्रिंग मामले में भी आरोपी हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजीव कुमार ईडी की न्यायिक हिरासत में है. और इस मामले में अगली पेशी 16 सितंबर को होने वाली है.
इसे भी पढ़े: हाईकोर्ट की पहल पर प्रेमी को उसकी प्रेमिका के साथ रहने की मिली अनुमति
किस मामले में मिली जमानत
बता दें कि कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग ने हैरिसन स्ट्रीट में अवस्थित व्यावसायिक परिसर से बीते 31 जुलाई की रात को 50 लाख नकद के साथ अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था. उसके बाद से ही वह कोलकाता की जेल में हैं. राजीव कुमार पर एक व्यवसाई से पीआईएल से उनका नाम हटाने की एवज में 50 लाख रुपए लेने का आरोप है. पैसे के साथ गिरफ्तार होने के बाद ईडी ने भी अलग से मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है और पिछले महीने ईडी ने राजीव कुमार को 12 दिनों की रिमांड पर भी लिया था जिसके बाद उन्हें वापस कोलकाता भेज दिया गया था.
Vinita
सोर्स- Newswing