Kiriburu किरीबुरू : मेघाहातुबुरु निवासी दो सगे भाइयों सेलकर्मी नरेश चन्द्र गुप्ता और ठेकेदार गणेश चन्द्र गुप्ता के बीच केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु गेट के सामने जमकर मारपीट हुई. दोनों भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने गया मो. सलीम घायल हो गया. उसके चेहरे पर नरेश गुप्ता ने मारा, जिससे मुंह फट गया और खून निकलने लगा. बाद में सलीम को प्राथमिक उपचार के लिए सेल अस्पताल ले जाया गया.
Tags: