झारखंड सरकार ने राज्य में बनाए जा रहे 325 मॉडल विद्यालयों (Jharkhand Schools) में अब आईसीटी प्रयोगशाला एवं स्मार्ट कक्षाएं (smart classes) बनाने का भी फैसला किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड राज्य के अंतर्गत मॉडल विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं उनमें सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की प्रयोगशाला (ICT labs) तथा स्मार्ट कक्षाओं की स्वीकृति दी गई. उल्लेखनीय है कि झारखंड के सभी 24 जिलों में बन रहे जिला स्तरीय मॉडल स्कूल इस वर्ष जुलाई से मूर्त रूप लेने लगेंगे और इनका निर्माण दिसंबर 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा.

झारखंड सरकार ने राज्य में उच्च विद्यालय एवं इंटर की परीक्षाओं (Jharkhand board Exam) की घोषणा कर दी है. परीक्षाओं के बाद पंचायत चुनाव कराने का बृहस्पतिवार को फैसला किया है. अप्रैल-मई में राज्य में पंचायत चुनाव कराये जा सकते हैं. झारखंड सरकार ने राज्य में उच्च विद्यालय एवं इंटर की परीक्षाओं के बाद बहुप्रतीक्षित पंचायत चुनाव कराने का बृहस्पतिवार को फैसला किया. अप्रैल-मई में राज्य में पंचायत चुनाव कराये जा सकते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में झारखंड पंचायत चुनाव 2022 को मंजूरी दे दी गई.आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आज की मंत्रिमंडल बैठक में सरकार ने तय किया कि झारखंड में शीघ्र पंचायत चुनाव कराए जाएंगे.बता दें कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी राज्य में पंचायत चुनाव न कराये जाने को लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर थी. मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार राज्य की उच्च विद्यालय और इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद पंचायत चुनाव कराए जाएंगे.
यह भी तय किया गया कि पंचायत चुनावों से एक महीना पहले सरकार चुनाव कार्यक्रम जारी कर देगी. राज्य में वर्ष 2020 में पंचायत चुनाव कराये जाने थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण उपजी परिस्थितियों के बीच चुनाव टाल दिए गए थे. इससे पहले राज्य में वर्ष 2010 एवं 2015 में पंचायत चुनाव कराये गये थे.
Tags: