Jharkhand झारखण्ड : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को एक जंगली हाथी ने 59 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला।
उन्होंने बताया कि नीमडीह थाना क्षेत्र के अंडा गांव की निवासी कुंती देवी कुछ अन्य महिलाओं के साथ सुबह महुआ बीज इकट्ठा करने के लिए पास के जंगल में गई थीं, तभी हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। चांडिल वन रेंज के अधिकारी शशि प्रताप रंजन ने बताया कि अन्य महिलाएं भागने में सफल रहीं, लेकिन कुंती नहीं बच सकी।
उन्होंने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसके परिवार को मुआवजे के तौर पर 60,000 रुपये दिए गए।