झारखंड : नुपुर शर्मा के ब्यान पर रांची में भड़की हिंसा

Update: 2022-06-10 11:29 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में हिंसा भड़क गई। रांची का मेन रोड का इलाका रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस पर पथराव शुरू हो गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया जबकि आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे आयी पुलिस को भी भागना पड़ा। इस पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार फायरिंग कर रही है। फिलहाल स्थिति बेकाबू है। मौके पर रांची के सभी थानों के थानेदार और डीएसपी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगवाया गया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News

-->