Jharkhand झारखंड : सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल स्टेशन के पास शनिवार सुबह दो मालगाड़ियों के 20 से ज़्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर सेक्शन के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण चांडिल से आने-जाने वाली और जाने वाली ट्रेन सेवाओं में व्यवधान आया है।
उन्होंने बताया कि पटरी की मरम्मत का काम चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा-कटिहार एक्सप्रेस और टाटा-आरा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।