झारखंड के हज़ारीबाग़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां झारखण्ड के हज़ारीबाग़ के चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बता दें कि घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है. वहीं घायलों में से एक की हालत गंभीर है. साथ ही इस हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. बता दें कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार सात लोग बिहार के मुजफ्फरपुर से रामगढ़ के रजरप्पा छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, घाटी में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. वहीं घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.
इसके साथ ही आपको बता दें कि हादसे के शिकार कार सवार धर्मेंद्र भगत ने बताया कि वे मुजफ्फरपुर जिले के गौस नगर से मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा पूजा के लिए जा रहे थे. वहीं बता दें कि ये हादसा कैसे हुआ, इसका पता किसी को नहीं चल पाया क्योंकि उस सयम सभी सो रहे थे. बता दें कि स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे. फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.