झारखंड : झारखंड के इस पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक को मिली 1-1 साल की सजा

Update: 2022-06-14 14:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारतीय जनता पार्टी नेता व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई व पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को रेलवे के खिलाफ जाकर रेल चक्का जाम करना महंगा पड़ गया है। दोनों नेताओं को सोमवार को न्यायालय ने 1-1 साल की सजा सुना दी है। मामला 2012 का है।खरसावां-चाईबासा रेलखंड पर यात्री ट्रेनों के ठहराव को लेकर किया था चक्का जाम

खरसावां-चाईबासा रेलखंड पर यात्री ट्रेनों के ठहराव को लेकर तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक गुरुचरण नायक व बड़कुंवर गागराई के नेतृत्व में केंदपोसी स्टेशन के पास रेल चक्का जाम आंदोलन किया गया था। आंदोलन की वजह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया था। इससे रेलवे को काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ था।

सोर्स-jagran

Tags:    

Similar News

-->