झारखंड : आंकड़ों में देखें इस साल बढ़ीं दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं

Update: 2022-06-19 14:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड की सोरेन सरकार ने राज्यपाल को जो आंकड़े भेजे हैं उनके अनुसार राज्य में 2018 की तुलना में 2021 में दुष्कर्म और हिंसा के मामले बढ़े हैं। 2018 में दुष्कर्म के 1478 केस दर्ज हुए। 2021 में 1617 मामले दर्ज हुए।

इस प्रकार इन चार वर्षों में दुष्कर्म के 139 मामले बढ़े। इस वर्ष मार्च तक दुष्कर्म के 350 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसी प्रकार हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे संबंधित केस 2018 में 1812 रिपोर्ट किये गये। इसकी संख्या 2021 में बढ़कर 1876 पहुंच गई। मार्च 2021 में हिंसा के 470 मामले दर्ज हो चुके हैं।
15 माह में सड़क दुर्घटनाओं में 4470 मौत
राज्यपाल को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में जनवरी से दिसंबर के दौरान राज्य में 4276 सड़क दुर्घटनाओं में 3512 लोगों की मौत और 3226 घायल हुये। इस साल 2022 में जनवरी से मार्च के बीच 1203 सड़क दुर्घटनाओं में 958 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 869 जख्मी हुए हैं।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->