स्कूल हॉस्टल में घुस गया मनचला, छेड़खानी कर आरोपी फरार

झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

Update: 2022-02-20 08:03 GMT

झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकारी स्कूल के हॉस्टल में घुसकर मनचलों द्वारा छेड़खानी की वारदातों पर पुलिस प्रशासन रोक लगाने में समर्थ नहीं हैं। धनबाद के एक ताजा मामले से तो ऐसा ही लगता है जहां कस्तूरबा विद्यालय के हॉस्टल परिसर में एक मनचला देर को दाखिल हो गया और छात्रा के साथ बदतमीजी की। छात्राएं काफी दहशत में हैं।

मामला धनबाद जिले के निरसा में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का है। शुक्रवाद की देर रात एक मनचला हॉस्टल परिसर में घुस गया। मनचला युवक काफी देर से वहां मौजूद था। इसी बीच एक छात्रा शौचालय के लिए अपने कमरे निकली। मनचला शौचालय के पीछे छिपा हुआ था। पहचान छिपाने के लिए उसने मास्क पहना हुआ था। मनचला नें छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। डर के मारे छात्रा शोर मचाने लगी तो वह छोड़कर फरार हो गया। भागी भागी छात्रा अपने रूम में आई तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता दसवीं क्लास में पढ़ती है।
अगली सुबह यानी शनिवार को पीड़िता ने स्कूल और हॉस्टल के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता के हाथ पर चोट के निशान हैं। छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं का कहना है कि स्कूल और हॉस्टल में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां लगभग 500 छात्राएं रहतीं हैं जिनकी सुरक्षा के लिए दिन रात में मात्र दो सुरक्षा गार्ड को तैनात किया गया है। रात वाले गार्ड ड्यूटी से लापरवाह रहते हैं और मनचले यहां आ जाते हैं। इस घटना से हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं काफी डरी हुई हैं। छात्राओं नें स्कूल प्रबंधन और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाईं हैं। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। निरसा थाना प्रभागी दिलीप कुमार यादव ने कहा है कि स्कूल के शिक्षकों से बात हो रही है। इस में पूरी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->